सीहोर। मंगलवार को विश्व दलहन दिवस के अवसर पर श्री सत्य सांई विश्वविद्यालय अन्र्तगत स्कूल आफ एग्रीकल्चर द्वारा विश्व दलहन दिवस मनाया गया. कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी की प्रेरणा एवं सक्रिय सहयोग तथा स्कूल आफ एग्रीकल्चर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक सिंह तोमर के मार्गदर्शन में छात्रों को फंदा ग्राम स्थित भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान का भ्रमण कराया गया. जहां छात्रों ने रबी मौसम में बोई जाने वाली समस्त दलहनी फसलों का अवलोकन किया. प्रक्षेत्र पर आयोजितसंगोष्ठी में छात्रों के प्रश्न का उत्तर विशेषज्ञों द्वारा दिया गया. संस्थान परिसर में स्थित अन्य यूनिट्स जैसे भण्डारण, ग्रेडिंग प्रक्रिया एवं अन्य कृषि उपकरणों का भी छात्रों द्वारा अवलोकन किया एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त की. छात्र भ्रमण दल के साथ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक गण विरबल कुशवाह, दीपिका नेमा, हजरा पंचोली, दीपिका मालवीय, सदीप रेकवाल आदि उपस्थित थे.
