सूने घर से जेवरात, नगदी ले गए चोर

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत भोलानगर में चोरों ने एक सूने घर पर धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक अभिषेक चौधरी निवासी राधाकृष्ण वार्ड भोलानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फर्जीचर बनाने का काम करता है।

मंगलवार को वे घर पर ताला लगाकर काम पर चला गया था। रात में जब वापिस लौटा तो घर का ताला टूटा था। सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का दरवाजा भी खुला हुआ था। चोर नगदी, सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए।

Next Post

वेदांता के संस्थापक अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश का निधन

Thu Jan 8 , 2026
नयी दिल्ली/न्यूयॉर्क (वार्ता) वेदांता कंपनी के संस्थापक अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश अग्रवाल (49) का न्यूयॉर्क में बुधवार को एक दुर्घटना में निधन हो गया। श्री अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा “दुर्घटना के बाद अग्निवेश को न्यूयॉर्क में एक अस्पताल में भर्ती […]

You May Like