कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के दौरान पहली बार किया था गारंटी शब्द का इस्तेमाल-रमेश

नयी दिल्ली 29 जनवरी( वार्ता) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी शब्द का का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं, लेकिन पहली बार कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था।

श्री रमेश ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि हम चाहते थे कि जनता तक ये संदेश जाए कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। ये गारंटी सिर्फ पार्टी की नहीं है बल्कि ये जनता का हक है। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपनी पांच गारंटी बहुत पहले ही दे दी है जिन्हें पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना लागू की थी। उन्होंने कहा कि गारंटी का मतलब यह है कि यदि सरकार उसे लागू नहीं करती है, तो आप अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

 

Next Post

सब्जी व्यापारी को पार्टनर ने दिया धोखा, डेढ़ साल से दे रहा हैं कलेक्टर को आवेदन

Wed Jan 29 , 2025
शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक सब्जी व्यापारी शिकायत लेकर पहुंचा कि मेरे साथ आज से डेढ़ साल पहले मेरे ही दोस्त जो कि मेरे व्यापार मे मेरा पार्टनर था उसने मुझे धोखा देकर मुझसे दुकान छीनकर मुझे मारपीट कर भगा दिया। जिसके बाद मैंने थाने में भी शिकायत […]

You May Like