
नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दो वाहन जब्त किए गए जिनसे 225 पाव देसी प्लेन शराब, 12 लीटर बीयर, 20 लीटर हाथ भट्टी की शराब और 550 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
कार्रवाई के तहत मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 10 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त की गई सामग्री और वाहनों का बाजार मूल्य लगभग 2,53,730 रुपए आंका गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसमें मारुति वैगन आर कार और होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक केके पडरिया, हितेश विशोरिया, मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोडा, डीपी मांझी, आरक्षक धर्मेंद्र बारंंगे, गणपति बोबड़े और भावना यादव का विशेष योगदान रहा।
