इंदौर में दूषित पानी से मौतों के विरोध में कांग्रेस की रोशनपुरा चौराहे पर एक दिवसीय भूख हड़ताल

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को जिला अध्यक्ष प्रवीन सक्सेना के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहे पर एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया। यह प्रदर्शन इंदौर नगर निगम द्वारा आपूर्ति किए गए दूषित पानी से हुई मौतों और हजारों लोगों के बीमार पड़ने के विरोध में किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबिस्ता ज़की ने कहा कि मानव जीवन की क्षति और बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बावजूद राज्य सरकार ने अब तक कोई सबक नहीं लिया है और न ही प्रभावी सुधारात्मक कदम उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शोकाकुल परिवारों से मिलने इंदौर गए थे, लेकिन जिला प्रशासन ने उनके आवागमन को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी।

शबिस्ता ज़की ने कहा कि नगर निगम नागरिकों से भारी कर वसूलता है और शुद्ध पेयजल व स्वच्छता उपलब्ध कराना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, प्रवक्ता शहरयार खान, प्रवक्ता अभिनव बरोलिया, प्रवक्ता विक्रम चौधरी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव, पूर्व हुजूर विधानसभा प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता ज़की, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार सिंह, दीपचंद यादव, पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना, युवा कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमित खत्री, प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा, पार्षद एवं ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मारण, पूर्व पार्षद वहीद लश्करी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फहीम बख्श, विशेष राय सक्सेना, यशवंत यादव सहित राहुल सिंह राठौड़, दीपु तोमर, सोनू तोमर, अनिल जाधव और सुशील प्रजापति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

नौकरी का झांसा देकर की 1.40 लाख की ठगी

Sat Jan 17 , 2026
इंदौर. निजी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 40 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फरियादी 32 वर्षीय प्रतीक बोडाना निवासी […]

You May Like