भोपाल। करोंद चौराहे पर स्थित शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना सोमवार से मंगलवार की दरमियानी रात हुई।
जानकारी के अनुसार, करोंद से सुभाष नगर तक मेट्रो निर्माण कर रही यूआरसी (URC) कंपनी की क्रेन चौराहे से बैरसिया रोड की ओर जा रही थी। इस दौरान लंबी क्रेन आसपास के बिजली और केबल तारों में फंस गई। तार हटाने की कोशिश में क्रेन की नोक भगत सिंह की प्रतिमा से टकरा गई, जिससे प्रतिमा टूट गई।
सूचना मिलते ही निशातपुरा, गांधीनगर और छोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और टूट चुकी प्रतिमा को चौराहे से हटा दिया। करोंद चौराहा अपने नाम से ही शहीद भगत सिंह चौराहे के रूप में जाना जाता है।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और मेट्रो निर्माण कंपनी से भी जवाब माँगा जाएगा।
