युवाओं को अवसर देकर नेतृत्व गढ़ती है भाजपा: सीएम डॉ मोहन यादव

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि उन्हें मिले सम्मान और अवसर के लिए वे आभारी हैं, लेकिन यह पूरी तरह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। वह नितिन नबीन की बतौर भाजपा अध्यक्ष ताजपोशी के अवसर पर मीडिया से बात कर रहे थे, उन्होंने कहा कि भाजपा में युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जाते हैं, उन्हें काम करने का मंच मिलता है और उसी का सकारात्मक परिणाम सामने आता है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि 45 वर्ष की आयु में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना अपने आप में एक बड़ी प्रेरणा है। यह दर्शाता है कि संगठन में प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण को प्राथमिकता दी जाती है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व मॉडल युवाओं में आत्मविश्वास पैदा करता है और उन्हें जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करता है, जिससे संगठन और देश दोनों को मजबूत दिशा मिलती है।

 

Next Post

अमेलिया वाल्वरडे को भारतीय सीनियर महिला टीम का कोच बनाया गया

Wed Jan 21 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने अमेलिया वाल्वरडे को भारतीय सीनियर महिला टीम का कोच बनाया है। कोस्टा रिका की रहने वाली 39 साल की वाल्वरडे, तुर्की के अंताल्या में इंडियन कैंप में शामिल हो गई हैं, जहाँ ब्लू टाइग्रेसेस मार्च में होने वाले एएफसी महिला एशियन कप […]

You May Like