सुख शांति की दुआओं के साथ ईद की नमाज अदा की गई, विधायक बर्डे ने गले मिलकर दी बधाई


पानसेमल: नगर सहित अन्य स्थानों पर ईद-उल-अजहा पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ पर्व मनाया गया। ईदगाह में मुस्लिम समाजजनों ने सामूहिक नमाज़ अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर एवं बड़ों का आशीर्वाद लेकर ईद की बधाई दी। मस्जिद के मौलाना फैसल कादरी ने सुबह नमाज पढ़ाई ओर बड़ों के सम्मान करने एवं आपसी सौहाद्र बनाए रखने की बात कही। उपस्थितजनों ने देश की खुशहाली और सुख शांति की सामूहिक दुआएँ मांगी।

इस अवसर पर विधायक श्याम बर्डे,राजेंद्र शितोले लोकेश शुक्ला,प्रकाश खेड़कर,सुभाषराव शितोले,देवानंद खेरे,बहरिया खेड़कर,चंद्रकांत महाजन,दिनेश जाधव,आमलाल खेड़कर ,उदय खेड़कर ने मुस्लिम समाजजनों से गले मिलकर बधाई दी।ईद की नमाज को लेकर कमेटी द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गईं थी।नमाज़ के बाद नगर में ईद मिलन का सिलसिला शुरू हो रहा सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाईयाँ दी।मुस्लिम कमेटी सदर रफीक राठौड़ ने कमेटी की ओर से प्रशासन एवं पुलिस टीम का आभार जताया।

शांति व्यवस्थाओं के लिए तहसीलदार सुनील सिसोदिया,थाना प्रभारी विजय रावत,विनोद बर्डे,पटवारी मुकेश अवास्या एवं पुलिस बल मौजूद रहा।इस दौरान मौलाना फैसल कादरी,कमेटी के सदर रफीक राठौड़,समाज के वरिष्ठ हाजी शरीफ राठौड़,बशीर कुरैशी,याकूब कुरैशी,जब्बार कुरैशी,फरीद कुरैशी,पूर्व सदर सरफराज कुरैशी,इब्राहिम भारती,इस्माइल खान,सहित युवा एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Next Post

'सूर्यवंशी खास हैं, लेकिन भारत के लिए डेब्यू अभी इंतज़ार कर सकता है' : आकाश चोपड़ा

Thu May 28 , 2026
न्यू चंडीगढ़, 28 मई (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर टाटा आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 में शानदार एंट्री की। स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव ‘ शो पर बात करते हुए, जियोस्टार के एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने ‘निडर युवा खिलाड़ी’ वैभव सूर्यवंशी […]

You May Like