पैसा जमा कराने पहुँचा किसान तो निकले 11 नकली नोट

शहडोल: इंडियन बैंक में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किसान द्वारा बैंक में जमा कराए जा रहे रुपयों में नकली नोट पाए गए। जमुई गांव निवासी किसान सूर्यांश सिंह बघेल जो खेती-बाड़ी से संबंधित पैसों को बैंक में जमा करने गये थे। किसान द्वारा लाए गए 1 लाख रुपये में से बैंक कर्मियों ने नकली नोटों की पहचान की, जिनकी संख्या 11 थी।

सभी नकली नोटों का सीरियल नंबर एक ही था, जिस पर बैंक कर्मियों ने मामले की शिकायत कोतवाली में की ,कोतवाली पुलिस मामला दर्ज के मामले की पड़ताल में जुट गई है । जानकारी के अनुसार जिले के जमुई के रहने वाले किसान सूर्यांश सिंह खेती किसानी की रकम 1 लाख उसे उस व्यक्ति से मिली थी, जिसे उसने अपना खेत खेती करने के लिए ठेके पर दिया है। जब वह इस रकम को इंडियन बैंक में जमा करने पहुंचा, तो बैंक कर्मचारियों ने नोट गिनने की मशीन में पैसे डालते ही शक जाहिर किया।

मशीन से बाहर आए 11 नकली नोटों को देख सभी हैरान रह गए। इन सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह नकली नोट एक ही जगह से छापे गए हैं। बैंक प्रबंधन ने तुरंत मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने किसान सूर्यांश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में भारतीय दंड संहिता ठछै की धारा 179 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये नकली नोट कहां से आए और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया। ज्ञात हो कि कुछ समय पहले बुढार रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में भी सामने आया था, जहां से नकली नोट निकलने की पुष्टि हुई थी।

Next Post

मुरैना में बच्चे की हत्या को लेकर पटवारी ने सरकार को घेरा

Thu Apr 17 , 2025
भोपाल, 17 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचले जाने से हुई एक बच्चे की मौत के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। श्री पटवारी ने इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया […]

You May Like