लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को रिश्वत लेते दबोचा

ग्वालियर /भिंड । लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने आज भिंड जिले के ग्राम तुकेंडा हल्का के पटवारी हिमांशु तोमर को 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये दबोचा है। पटवारी तोमर ने एक ग्रामीण रामखिलाडी चौहान से उनकी जमीन का सीमांकन करने के एवज में 10 हजार रूपये की मांग की थी। जिसका सौदा दोनों के बीच 8 हजार रूपये में तय हुआ था।

बताया जाता है कि ग्रामीण ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस को की थी, जिसके आधार पर आज जैसे ही पटवारी हिमांशु तोमर को 6 हजार रूपये रिश्वत के रूप में मालनपुर के पास नहर की पुलिया के बाई तरफ दिए तो लोकायुक्त पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया।

लेकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजनलाल शर्मा ने बताया कि कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह के नेतृत्व में लोकायुक्त की टीम ने की। लोकायुक्त टीम में निरीक्षक उपेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमंत शर्मा, जसवंत शर्मा, मनोज कुशवाह, बलवीर, आरक्षक गण प्रशांत कुशवाह, विनोद शाक्य, रवि सिंह शामिल थे।

Next Post

तमिलनाडु में 59 साल बाद सत्ता में भागीदार बनी कांग्रेस, दो विधायक बनेंगे मंत्री

Wed May 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 मई (वार्ता) तमिलनाडु में कांग्रेस 59 साल बाद राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रही है और उसके दो विधायक गुरुवार को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि […]

You May Like