भोपाल: राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को प्रशासन अकादमी में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला उभरते ज्ञान क्षेत्र, उन्नत पाठ्यक्रम : दृष्टि, दिशा एवं क्रियान्वयन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यशाला का उद्देश्य बदलते वैश्विक परिदृश्य और नई तकनीकों के अनुरूप उच्च शिक्षा एवं पाठ्यक्रमों को अधिक प्रभावी, नवाचार आधारित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने पर मंथन करना है।
कार्यशाला में शिक्षा, शोध और कौशल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों की सहभागिता रही। इस दौरान उभरते ज्ञान क्षेत्रों के अनुरूप पाठ्यक्रमों की रूपरेखा, उनके प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षा व्यवस्था में नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
