धर्म, संस्कृति व महापुरुषों के इतिहास से रुबरु हुए बच्चे

ब्यावरा। धर्म, संस्कृति के बारे में विस्तृत जानकारी बच्चों को हो तथा देश के महापुरुषों के इतिहास के बारे में वह रुबरु हो सके इस उद्देश्य से नगर के श्री अंजनीलाल मंदिर धाम पर नवरात्रि महोत्सव के तहत मंदिर ट्रस्ट द्वारा बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है. बुधवार को पहले दिन संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता में सैकड़ो की संख्या में स्कूलों के बच्चे शामिल हुए.

दशकों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी श्री अंजनीलाल मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इन प्रतियोगिताओं में हर आयु के बच्चो में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिये गीत-संगीत, गायन, नृत्य प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे है.

धर्म, संस्कृति और महापुरुषों के जीवन से होंगे रुबरु

प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में झिझक दूर होकर मंच पर प्रस्तुति देने की प्रेरणा मिलेगी. साथ ही भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से धर्म, शास्त्र, भारतीय संस्कृति, सभ्यता और महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित विस्तृत जानकारियां बच्चों को मिलेगी.

सैकड़ो बच्चे हुए शामिल

बुधवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा मंदिर धाम पर आयोजित की गई जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के सैकड़ो की संख्या में बच्चे शामिल हुए. प्रतियोगिता में रामायण, महापुरुषों, हमारी संस्कृति से जुड़े 100 प्रश्न पूछे गये. प्रतियोगिता के समापन पर प्रतिभागी बच्चों को ट्रस्ट परिवार की और से बिस्किट के पैकेट वितरित किए गये. इस दौरान मंदिर ट्रस्ट परिवार के सदस्यगण, श्रद्धालुजन, शिक्षकगण व्यवस्थाओं में लगे रहे.

आज 25 सितंबर को गीत-गायन प्रतियोगिता सायंकाल 7 बजे से होगी. जबकि 26 सितंबर को सायंकाल 7 बजे से नृत्य प्रतियोगिता होगी. किसी भी प्रतियोगिता का कोई शुल्क नहीं है.

Next Post

सटई रोड कृषि मंडी में किसानों को नहीं मिल रही खाद, घंटों का इंतजार

Wed Sep 24 , 2025
छतरपुर। सटई रोड स्थित कृषि उपज मंडी में बुधवार को किसानों की भारी भीड़ देखी गई। किसान सुबह से खाद लेने के लिए टोकन लेकर लाइन में खड़े थे, लेकिन दोपहर 1:00 बजे तक उन्हें खाद नहीं मिल सकी। किसानों ने बताया कि वे सुबह 6:00 बजे से ही लाइन […]

You May Like