नौगई में अवैध शराब का कारोबार बेखौफ

चितरंगी : चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नौगई-2 में कथित अवैध देशी शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में शराब आसानी से उपलब्ध होने के कारण कम उम्र के बच्चे और किशोर भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इससे गांव के सामाजिक माहौल के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव के अलग-अलग हिस्सों में कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री लंबे समय से जारी है। उनका कहना है कि यदि कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है तो पुलिस और आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया है कि कहीं विभागीय स्तर पर कार्रवाई में लापरवाही तो नहीं बरती जा रही, अथवा शराब कारोबारियों को किसी प्रकार का संरक्षण तो नहीं मिल रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक और आबकारी विभाग से गांव में जांच अभियान चलाकर अवैध शराब की बिक्री की वास्तविकता सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नाबालिगों तक शराब की पहुंच रोकने के लिए विशेष निगरानी की मांग की गई है।

Next Post

त्योहारी सीजन में दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन

Sun Sep 20 , 2026
जबलपुर: पूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए प्रयागराज–तिरुचानूर के बीच सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04109/04110 दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे लगाएगी और 3 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन मानिकपुर, सतना, […]

You May Like