
सिंगरौली। पीएमसीओई गवर्नमेंट लीड पीजी कॉलेज, बैढ़न के सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार राय का साउथ एशियन ओपन चैंपियनशिप 2026 के लिए इंडियन मास्टर्स एथलेटिक टीम में चयन हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 16 से 20 सितंबर तक नेपाल में आयोजित होगी। डॉ. श्री राय भारतीय मास्टर्स एथलेटिक टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
