सीएम डॉ यादव से केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी की मुलाकात, स्टेट हैंगर में हुई सौजन्य भेंट

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने स्टेट हैंगर, भोपाल में सौजन्य भेंट की।इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री जोशी के बीच प्रदेश में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा सहित हरित ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार और भविष्य की संभावनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार लगातार नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश और नई परियोजनाओं को बढ़ावा दे रही है। राज्य में बड़े स्तर पर सौर ऊर्जा पार्क और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

Next Post

हफ्ता वसूली करने वाला गिरोह का सरगना गिरफ्तार, दो साथी अब भी फरार

Mon Jun 29 , 2026
इंदौर: मानपुर क्षेत्र में व्यापारियों और राहगीरों से हप्ता वसूली कर दहशत फैलाने वाले गिरोह के सरगना संदीप चौहान को मानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में शामिल उसके दो साथी भूरा और विशाल चौहान अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. आरोपी […]

You May Like