दमुआ और आमला रोड पर लगेंगे स्वागत द्वार- नपा अध्यक्ष बरदे 

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा शहर में दो स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इसे लेकर शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भूमिपूजन किया।नगरीय सीमा प्रारंभ होने का संकेत हेतु नगर पालिका ने दो स्वागत द्वार लगाने की योजना तैयार की थी। विधिवत प्रक्रिया के बाद इसे स्वीकृति मिली। इसके तहत

सारनी-दमुआ स्टेट हाईवे पर गोशाला के समीप व सारनी-आमला मार्ग पर मोरडोंगरी पंचायत की सीमा के समीप उक्त स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद छाया अतुलकर, प्रवीण सोनी, एल्डरमैन विनय मदने, गोलू राजपुत, राजू साहू, उपयंत्री रविंद्र वराठे, समय पाल सुनील सहारे, दिनेश साबले, दीपक अतुलकर सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में उक्त कार्य का भूमिपूजन हुआ। दोनों स्वागत द्वार की लागत लगभग 17 लाख रूपए है। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि उक्त द्वार लगने से नगर की सीमा प्रारंभ होने के संकेत आम नागरिकों को मिल सकेंगे। इसके अलावा सौंदर्याकरण भी नजर आएगा। उन्होंने कहा नगर के सौंदर्गीकरण को लेकर अन्य कार्य भी जल्द किए जाएंगे। कार्यक्रम में अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Next Post

आठनेर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आंधी तूफान और ओलावृष्टि

Sun Apr 5 , 2026
आठनेर। शनिवार शाम 4:00 बजे अचानक मौसम के मिजाज बदलने से तहसील मुख्यालय आठनेर सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों की फसलों एवं फलदार वृक्षों एवं मकानों को नुकसान पहुंचा है। अनुविभागीय अधिकारी भेजदेही राजस्व अजीत मरावी, तहसील श्रीमती कीर्ति डेहरिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ललित लहरपूरे व क्षेत्रीय पटवारी तथा […]

You May Like