पटवारी से मिले वरिष्ठ नेता मुन्नाराजा, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

बिजावर। बिजावर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह “मुन्नाराजा” ने सोमवार सुबह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिजावर विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की।

मुलाकात के दौरान मुन्नाराजा ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता बताते हुए संगठन के माध्यम से जनता की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा हुई। मुन्नाराजा ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने के संबंध में अपने सुझाव भी प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखे।

Next Post

अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में कथित ड्रग्स ले जा रही एक और नाव पर हमला किया, दो लोगों की मौत

Mon Jun 22 , 2026
वाशिंगटन, 22 जून (वार्ता) अमेरिका की दक्षिणी कमान ने पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित ड्रग-तस्करी करने वाले एक जहाज़ पर हमला किया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है। कमान ने रविवार देर रात एक्स पर लिखा, “21 जून को दक्षिणी कमान के कमांडर जनरल फ्रांसिस एल डोनोवन […]

You May Like