बहनोई ने चाकू से गोदकर कर दी साले की हत्या

जबलपुर। हनुमानताल में बहनोई ने चाकू से गोदकर कर साले की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आज सुबह सराफत अली 36 वर्ष निवासी ग्राम तालगांव थाना तालगांव जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश वर्तमान पता सैय्द बाबा मजार वाली गली चांदनी चौक हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फेरी लगाकर चादर बेचने का काम करता है उसके अधीन 5-6 लोग चादर बेचने का काम करते है, रहमत अली पिता वाहिद अली 30 वर्ष निवासी ग्राम अनिया कला थाना हरगांव जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश का लगभग 15 दिन पहले उसके पास आया था जिसे उसने फेरी लगाकर चादर बेचने का काम दिया था जो उसके साथ ही उसके मकान में रहता था, शाम को वह अपने घर के सामने खड़ा था तभी रहमत अली चादर की फेरी लगाकर आया जिसके पीछे रहमत अली का बहनोई जमील अहमद भी आ गया जिसने रहमत अली से कहा कि तेरी बहन नसरीन बानों मेरे साथ नही रहती है, इसी कारण तू और तेरे परिवार वाले मुझसे बुराई रखते हैं इसी कारण मुझे यहां कोई काम नही दे रहा है। इसी बात को लेकर रहमत अली से विवाद करने लगा और जमील अहमद ने गुस्से में आकर जेब से चाकू निकालकर हत्या करने की नियत से चाकू से हमलाकर रहमत अली के सीना में वायें तरफ चोट पहॅुचा दी जिससे रहमत अली जमीन पर गिर गया, जमील अहमद वहां से भाग गया। वह बाबू खान के साथ रहमत अली को आटो से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा जहां डाक्टर ने चैक कर रहमत अली को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

सूर्या रोशनी ने मालनपुर वायर एंड केबल्स प्लांट के साथ किया विस्तार, सिंधिया ने किया शुभारंभ

Mon Oct 13 , 2025
मालनपुर (भिंड)। लाइटिंग, पंखे, घरेलू उपकरण, स्टील और पीवीसी पाइप के क्षेत्र में विश्वसनीय और प्रतिष्ठित ब्रांडों में से एक सूर्या रोशनी ने आज मालनपुर में अपने नए वायर्स और केबल्स प्लांट का उद्घाटन किया। समारोह में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर […]

You May Like