इंदौर: शहर में 103 साल पुरानी परंपरा का भव्य आयोजन शुरू हो चुका है। अखाड़ों का कारवां सड़कों पर निकल पड़ा है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस आयोजन में 65 अखाड़े और 25 से अधिक झांकियां शामिल हैं। झांकियों में धार्मिक और सांस्कृतिक दृश्यों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
सुरक्षा को देखते हुए 2 हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। ड्रोन, CCTV और फेस रिकग्निशन कैमरों से पूरे मार्ग की निगरानी की जा रही है।
वहीं, दोपहर 3 बजे से झांकी मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। कई प्रमुख इलाकों में पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
फिलहाल अखाड़ों का कारवां जारी है और इसके बाद झांकियों का भव्य सिलसिला देखने को मिलेगा।
