सदन में आतिशी की टिप्पणी वाले वीडियो से नहीं हुई कोई छेड़छाड़: विजेंद्र

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विपक्ष की नेता आतिशी के सिख गुरुओं का अपमान करने वाले कथित टिप्पणी से जुड़े वीडियो की सच्चाई पर फोरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट में क्लिप को सही और बिना किसी छेड़छाड़ के बताया गया है। श्री गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को वीडियो की फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए कहा कि विपक्ष की मांग पर सदन की रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएलएल) को भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो ऑडियो-वीडियो है वह एक ही है। उसमें किसी प्रकार की छेड़खानी नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि सुश्री आतिशी की ओर से गुरुओं के लिए की टिप्पणी पर कोई जवाब देने के बजाय विपक्ष राजनीतिक हथकंडा अपना रही है और पंजाब की एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब रिपोर्ट साफ है, सदन की ट्रांसक्रिप्ट, वीडियो और ऑडियो सब मेल खाते हैं। सुश्री आतिशी को आकर मुझसे मिलना चाहिए, अपनी गलती माननी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

Next Post

प्रवीण वशिष्ठ केंद्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता आयुक्त नियुक्त

Sat Jan 17 , 2026
नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी ने केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 की धारा 4(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रवीण वशिष्ठ को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया है। शनिवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री वशिष्ठ ने शुक्रवार को केंद्रीय सतर्कता […]

You May Like