अंतिम दिन बकाया राशि जमा करने उमड़ा जनसैलाब

1 अप्रैल से संपत्तिकर दोगुना होने के डर से बढ़ी भीड़

जबलपुर: टैक्स चुकाने का आज सोमवार को अंतिम दिन रहा, इस दौरान नगर निगम मुख्यालय में बड़ी संख्या में करदाताओं की भीड़ जमा हुई। गौरतलब है कि निगमायुक्त प्रीति यादव ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे कि जो करदाता सोमवार तक अपना संपत्तिकर नहीं चुका पाएगा उसके संपत्तिकर की बकाया राशि 1 अप्रैल से दोगुनी हो जाएगी। जानकारी के अनुसार करीब 2 हजार करदाताओं ने चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि संपत्तिकर के रूप में नगर निगम में जमा की है।

उधर डिप्टी कमिश्नर पीएन सनखेरे लगातार सभी जोनों की मॉनिटरिंग करते नजर आए। इस मौके पर संपत्तिकर या अन्य मदों के कारों में यदि किसी करदाता को कोई समस्या आ रही थी तो उनकी समस्या का निदान मुख्यालय सहित जोनों में निपटाया गया जिससे करदाताओं को राहत मिली और उन्हें परेशान नहीं होना पड़ा। वहीं ईद अवकाश के बावजूद मैदानी अमला नियमित करदाताओं के साथ बकायादारों से भी संपर्क करने में जुटा हुआ था।

Next Post

अश्विनी कुमार ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 116 पर किया ढ़ेर

Mon Mar 31 , 2025
मुम्बई 31 मार्च (वार्ता) अश्विनी कुमार (चार विकेट) और दीपक चाहर (दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 12वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम को 116 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया। आज यहां […]

You May Like