भैरव कुंड में पिकनिक मनाने गए दो युवक डूबे, एक नाबालिग सहित दोनों की तलाश जारी

इंदौर: देवास जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्थल भैरव कुंड में दर्दनाक हादसा हो गया. इंदौर से घूमने पहुंचे दो युवक कुंड के गहरे पानी में डूब गए. डूबने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि दूसरा युवक उसे बचाने के प्रयास में खुद भी पानी में समा गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाश रोकनी पड़ी. सोमवार सुबह फिर से सर्चिंग शुरू की गई है.

इंदौर के विजय नगर निवासी नाबालिग गौरव अपने दोस्तों के साथ देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र स्थित भैरव कुंड पिकनिक मनाने गया था. वहां कई युवाओं के ग्रुप मौजूद थे. इसी दौरान गौरव कुंड में नहाने के लिए उतर गया और गहरे पानी में चला जाने से डूबने लगा. उसे डूबता देख पास ही मौजूद एमआर-10 निवासी युवक विजय उर्फ विक्की वर्मा बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी गहराई में समा गया.

घटना की जानकारी मिलते ही उदयनगर थाना प्रभारी सुनीता कटारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. साथ ही एनडीआरएफ की 8 सदस्यीय टीम को भी तत्काल बुलाया. टीम ने घंटों रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में सर्चिंग रोकनी पड़ी. सुबह होते ही टीम ने एक बार फिर दोनों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

गढ़ा गोल्फ लिंक कॉलोनी में लाखों की चोरी, नौकर पर शक, तिजोरी सहित जेवर-घड़ियां गायब

Mon Jul 21 , 2025
इंदौर:शहर के पॉश इलाके गढ़ा गोल्फ लिंक कॉलोनी स्थित एक मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. मकान मालिक के घर से लाखों रुपए मूल्य के जेवरात, महंगी घड़ियां, तिजोरी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. संदेह मकान में काम करने वाले नौकर पर है, जो घटना […]

You May Like