काठमांडू। नेपाल और तिब्बत में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इसी बीच गुरुवार को नेपाल सीमा से करीब 55 किलोमीटर दूर तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के जोशीमठ से करीब 128 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में और जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल भूकंप से किसी नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। वहीं, बाढ़ और भूस्खलन से मृतकों की संख्या 1250 के पार पहुंच गई है और बारिश-मलबे के बीच राहत एवं बचाव अभियान जारी है। भोटेकोशी नदी के रास्ते में बनी सुरंगों और नेपाल के भूमिगत बिजलीघरों में लोगों के फंसे होने की आशंका है।
वहीं, लापता लोगों की पहचान के लिए भारत 19 सदस्यीय फोरेंसिक टीम के जरिए नेपाल की मदद कर रहा है। टीम DNA सैंपल की जांच और परिजनों के DNA से मिलान कर रही है।
