
मुलताई। नगर में नागपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप शनिवार की दोपहर बैंक की दीवार के पास पड़े कचरे के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई।सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बताया जाता है पंजाब नेशनल बैंक एवं बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के बीच निर्माणाधीन भवन मे कई दिनों से कचरा जमा हो रहा था। शनिवार की दोपहर अचानक कचरे में आग लग गई। तेज हवाओ के कारण आग की तेज लपटे उठने लगी और बैंक की खिड़कियों और बिजली के तारों की ओर बढ़ने लगी। इसी दौरान क्षेत्र मे रहने वाले सलीम शेख ने आगजनी देखी और उन्होंने तुरंत नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को आगजनी की सूचना दी।सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।नही तो आग बैंक को भी अपनी चपेट मे ले सकती थी।
