कैमहवा एवं ररूहवा टोला में पेयजल की किल्लत, हैंडपंप ड्राई, टैंकर से जलापूर्ति

चितरंगी। स्थानीय विकास खण्ड के दूरस्थ बगदरा कोरावल क्षेत्र में पानी की किल्लत मच गई है। भू-जल स्तर नीचे खिसकने से अधिकांश जल स्त्रोत सूख गये हैं। वही हैंडपंप ड्राई हो चुके हैं। ग्राम पंचायत बकिया के कैमहवा व ररूहवा टोला में पेयजल के लिए किल्लत मची हुई है।

दरअसल बगदरा के कोरवाल अंचल में जैसे-जैसे गर्मी जोर पकड़ती है, भू-जल स्तर धीरे-धीरे खिसकने लगता है। जिसके चलते पहाड़ी इलाके में बाल्टी भर पानी के लिए ग्रामीणों को जद्दोजहद करनी पड़ती है। बताया जा रहा है कि बकिया ग्राम पंचायत के कैमहवा एवं ररूहवा टोला के अधिकांश हैंडपंप ड्राई हो चुके हैं और कुएं भी सूख गई हैं। जिसके चलते पंचायत के द्वारा टैंकर से जलापूर्ति कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां एक दर्जन हैंडपंप खराब है। पिछले दिनों जानकारी दी गई है। फिर भी मरम्मत कार्य नही हुआ है।

Next Post

4 आरोपियो से लाखों रुपए का तार और केबल बरामद

Sun Apr 27 , 2025
खरगोन। जिले की महती भीकनगांव-बिंजलवाडा माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन योजना के पंप से दो दिन पहले ट्रांसफार्मर की कॉपर क्वाईल के साथ ही विद्युत केबल चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने केबल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लाखों […]

You May Like