पैर फिसलने से तेज बहाव में फंसे युवक का रेस्क्यू

बालाघाट। मंगलवार को एक युवक की जान बाल-बाल बच गई। छोटे पुल पर मछली पकड़ने गए 26 वर्षीय भानुप्रताप का पैर फिसल गया। वह वैनगंगा नदी के तेज बहाव में करीब 100 मीटर तक बह गया। युवक ने नदी के बीच की झाड़ियों को पकड़ लिया और वहीं फंस गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नदी किनारे से केवल युवक का चेहरा दिख रहा था। वह करीब एक घंटे से वहां फंसा हुआ था। तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आई।

एसडीईआरएफ के दो जवान सुरक्षा उपकरणों के साथ नदी में उतरे। लेकिन तेज बहाव के कारण वे युवक तक नहीं पहुंच सके। टीम ने नाव का भी प्रयास किया, पर वह भी विफल रहा। फिर बड़े पुल से रस्सी फेंकी गई। पहले प्रयास में युवक रस्सी नहीं पकड़ सका। दूसरे प्रयास में रस्सी के सहारे उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Next Post

जागरूकता अभियान: SP ने दिलाई नशा से दूर रहने की शपथ

Tue Jul 15 , 2025
सागर। नशा से दूरी बहुत जरूरी है । नशा मानव जीवन को सभी ओर से तबाह कर देता है,क्योंकि नशा मानव जीवन में एक घुन की तरह है । जिस प्रकार से घुन लकडी को धीरे -धीरे नष्ट कर देती है ठीक उसी प्रकार नशा भी व्यक्ति को नष्ट कर […]

You May Like

मनोरंजन