तिब्बत में एक बार फिर भूकंप महसूस किया गया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से लगभग 10 किलोमीटर गहराई में था। बता दें कि इससे पहले 7 जनवरी 2025 को तिब्बत के डिंगरी (टिंगरी) काउंटी में भीषण भूकंप आया था। उस समय झटके 6.8 तीव्रता के थे, जबकि अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 7.1 मापा था।
उस हादसे में कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 188 लोग घायल हुए थे। इसके साथ ही 3,600 से ज्यादा घर पूरी तरह ढह गए थे। हालात बिगड़ने पर लगभग 46,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजना पड़ा था। तिब्बत के अलावा उस भूकंप के झटके नेपाल, भूटान और भारत के उत्तर-पूर्वी इलाकों तक महसूस किए गए थे।
