सुकमा में सक्रिय नक्सली रामा बोड़के गिरफ्तार

सुकमा, 13 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की जगरगुंडा पुलिस और 150वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली रामा बोड़के को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार नक्सली कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बोड़के पर ग्राम पूवर्ती में एक ग्रामीण की हत्या करने और मृतक के परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने का आरोप है। इस संबंध में थाना जगरगुंडा में नक्सल निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में अब तक छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश के लिए सघन अभियान जारी है। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है और उससे और भी अहम जानकारियां प्राप्त होने की उम्मीद है।

Next Post

प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन

Sun Jul 13 , 2025
हैदराबाद, 13 जुलाई (वार्ता) प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का रविवार तड़के हैदराबाद के फिल्मनगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 83 वर्षीय राव कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन से भारतीय सिनेमा, खासकर तेलुगु फिल्म उद्योग में एक युग का अंत हो गया, जहां उन्होंने चार […]

You May Like