सिंधी कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ

इटारसी। वार्ड 30 स्थित सिंधी कॉलोनी में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया। उनके साथ एई मीनाक्षी चौधरी, वार्ड 6 के पार्षद जिम्मी कैथवास, वार्ड 11 के पार्षद अमित विश्वास, वार्ड 25 के पार्षद कुंदन गौर, वार्ड 19 के पार्षद राहुल प्रधान और सब इंजीनियर मयंक अरोरा भी उपस्थित थे।

सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को काफी समय से आवागमन में परेशानी हो रही थी। धर्मशाला के आसपास के नागरिकों ने पिछले महीने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा से मिलकर इस समस्या को रखा था। जनहित को प्राथमिकता देते हुए विधायक ने नगर पालिका को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप सड़क निर्माण कार्य आरंभ किया गया।

यह सड़क न केवल सिंधी कॉलोनी बल्कि मालवीयगंज, प्रतापपुरा और अन्य आस-पास के क्षेत्रों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. शर्मा और नगरपालिका प्रशासन का आभार जताया।

Next Post

आंदोलन से हाईवे जाम, रेलवे पुल से निकले बाइक सवार

Thu Aug 7 , 2025
श्योपुर। सड़क सुविधा को तरस रहे पांच गांवों के सैकड़ों लोगों ने सलापुरा नहर पर चक्काजाम कर दिया। इससे श्योपुर-पाली हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। कलेक्टर की गाड़ी भी जाम में फंस गई। स्कूली बच्चों की वैन, यात्री बसें, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम […]

You May Like