राजा मर्डर: राज ही बन गया था ‘संजय वर्मा’, पहचान छिपाकर कर रहा था सोनम से बात 

 

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी अब तेजी से सुलझती दिख रही है। ताजा जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है—मूल आरोपी राज कुशवाहा ही सोनम से ‘संजय वर्मा’ के नाम से बात करता था।

 

पुलिस की जांच में यह बात पुख्ता हुई है कि राजा ने खुद की पहचान छिपाकर सोनम से संपर्क बनाए रखा था। सोशल मीडिया चैट और मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने यह पुष्टि की है कि संजय वर्मा नाम से जिस युवक से सोनम लगातार संपर्क में थी, वह और कोई नहीं, बल्कि खुद राजा (राज कुशवाहा) था।

 

सूत्रों के अनुसार, सोनम को संजय की असल पहचान लंबे समय तक नहीं पता थी। बाद में जब हकीकत सामने आई, तभी से दोनों के संबंधों में तनाव शुरू हो गया था, जो अंततः हत्या तक पहुंचा।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि यह राज बनाम संजय की परतें इस केस की अहम कड़ी साबित हो रही हैं।

जांच जारी, आने वाले दिनों में और खुलासों की उम्मीद।

Next Post

कोडिन सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Thu Jun 19 , 2025
चितरंगी। स्थानीय पुलिस ने गत दिवस देर शाम बगदरा ढाबा के पास घेराबंदी करते हुये एक आरोपी युवक के कब्जे से 36 शीशी प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार की है। चितरंगी थाना प्रभारी टीआई सुधेश तिवारी के अनुसार मुखबिरो […]

You May Like