कोडिन सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

चितरंगी। स्थानीय पुलिस ने गत दिवस देर शाम बगदरा ढाबा के पास घेराबंदी करते हुये एक आरोपी युवक के कब्जे से 36 शीशी प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार की है। चितरंगी थाना प्रभारी टीआई सुधेश तिवारी के अनुसार मुखबिरो के जरिये सूचना मिली कि एक युवक गढ़वा थाना तरफ से अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप चितरंगी की ओर बेचने आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम रवाना किया गया और बगदरा ढाबा के पास संदिग्ध हालत में आ रहे एक युवक को घेराबंदी कर दबोचा गया। जहां आरोपी सूरजलाल खैरवार पिता शिवप्रसाद खैरवार उम्र 30 वर्ष निवासी घोघरा को कब्जे में लेकर उसके झोले की तलाशी ली गई। जिसमें 36 शीशी प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप बरामद कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा 8,21,22 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

Thu Jun 19 , 2025
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और आत्मनिर्भर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरी दुनिया को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शांति प्रदान कर रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश […]

You May Like