बलात्कार मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल मुख्य आरोपी अब भी फरार

सरई : थाना सरई अंतर्गत पुलिस चौकी बरका ने बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक सह-आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सरई निरीक्षक राकेश साहू के नेतृत्व तथा चौकी प्रभारी बरका उप निरीक्षक निपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धारा 64(1),70(1), 351(3) एवं 126(2) बीएनएस के तहत 15 जून को प्रकरण दर्ज किया गया था। पीड़ि़ता ने शिकायत में आरोप लगाया था कि रामसेन बैस एवं दयाराम बैस ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सह-आरोपी दयाराम बैस को ग्राम पुरानी देवसर से हिरासत में लेकर पूछतांछ की।

पूछतांछ में उसकी घटना में संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर 16 जून को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपी रामसेन बैस की गिरफ्तारी के लिए उसके निवास सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई है। उक्त कार्रवाई में उनि एसके सेनावानी, प्रआर माधव प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र रावत, आर मनीष ठाकुर, जुझार मीणा एवं अभिषेक पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मु का मप्र दौरा गौरव और प्रेरणा का अवसर: सीएम डॉ यादव

Thu Jun 18 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मध्यप्रदेश आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में महामहिम राष्ट्रपति का आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर […]

You May Like