छोटी ग्वालटोली में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, एक घंटे में पाया काबू

इंदौर: शहर के व्यस्त छोटे ग्वालटोली क्षेत्र में देर रात एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई, लेकिन दमकल की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. मधुमिलन चौराहे से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी आग ने आस-पास के इलाके में डर फैला दिया.
देर रात राजेश ऑटो पार्ट्स में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली.

आग इतनी भयानक थी कि लपटें तेजी से फैल रही थीं. गांधी हॉल फायर स्टेशन से एएसआई सुशील दुबे के नेतृत्व में दमकल टीम तत्काल मौके पर पहुंची. टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत और 8,000 लीटर पानी का उपयोग कर आग को नियंत्रण में लिया. दुबे ने बताया कि आग का कारण अभी तक अज्ञात है. गनीमत रही कि दमकल कर्मियों ने आग को इमारत की निचली मंजिल और अन्य दुकानों तक फैलने से रोक दिया. आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Next Post

'आजाद वेनेजुएला में मोदी की मेजबानी करूंगी', नोबेल विजेता माचाडो ने भारत से मांगी मदद, कहा- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र से बड़ी उम्मीदें

Sat Oct 25 , 2025
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2025: वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष कर रहीं 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना माचाडो ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। एक गुप्त ठिकाने से बोलते हुए, माचाडो ने भारत को ‘महान लोकतंत्र’ और ‘दुनिया के लिए एक उदाहरण’ […]

You May Like