
शुजालपुर। आष्टा पचोर हाईवे 752 सी पर शुजालपुर में बायपास का निर्माण कार्य जारी है, इस बायपास पर अकोदिया मार्ग पर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते सात दिनों तक अकोदिया मार्ग पर वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग परिवर्तित होगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शुजालपुर अर्चना कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 752 सी आष्टा पचोर के अंतर्गत निर्माणाधीन शुजालपुर बायपास में अकोदिया रोड के क्रासिंग पाईंट पर व्हीकल अंडर पास रोड का निर्माण किया जाना है. जिसके कारण 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक अकोदिया रोड पर निर्माण स्थल पर मार्ग परिवर्तित रहेगा. शुजालपुर से अकोदिया की ओर आने-जाने वाले वाहन इस उद्देश्य के लिए निर्मित किए गए परिवर्तित मार्ग से होकर गुजर सकेंगे. पूर्व में इस कार्य के लिए निर्धारित समय में तकनीकी कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाया था.
