भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व श्रीलंकाई मंत्री गिरफ्तार

कोलंबो, 12 नवंबर (वार्ता) श्रीलंका के पूर्व पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री प्रसन्ना रणतुंगा को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए गठित आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
आयोग ने एक बयान में कहा कि श्री रणतुंगा को 2021 में उनके कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आयोग के अनुसार यह मामला मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले चार संस्थानों के लिए एक नई बीमा योजना की खरीद से जुड़ा है।
सरकारी स्वामित्व वाली श्रीलंका बीमा निगम (एसएलआईसी) से सीधे बीमा पॉलिसियां खरीदने के बजाय, रणतुंगा ने कथित तौर पर एक निजी ब्रोकरेज कंपनी का इस्तेमाल किया, जिससे एसएलआईसी को 47 लाख रुपये (2021 की विनिमय दरों पर लगभग 24,000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक का नुकसान हुआ।
आयोग ने कहा कि पूर्व मंत्री को कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।
श्री रणतुंगा इससे पहले श्री महिंदा राजपक्षे, श्री गोटाबाया राजपक्षे और श्री रानिल विक्रमसिंघे के प्रशासन में कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।

Next Post

जॉर्जिया में विमान दुर्घटना में तुर्की के सभी 20 सैनिकों की मौत

Wed Nov 12 , 2025
अंकारा, 12 नवंबर (वार्ता) तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त सी-30 मालवाहक विमान में सवार सभी 20 सैनिकों की मौत हो गयी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद तुर्की और जॉर्जिया के अधिकारियों ने समन्वित खोज और बचाव अभियान […]

You May Like