पिंजरे में कैद हुई बाघिन, इनक्लोजर लाकर छोड़ा

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धनोखर बफर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया एवं सेमरिया में विचरण कर रही मादा बाघिन को पी एफ 112, बीट पिपरिया, रेंज धमोखर से पार्क प्रबंधन ने सोमवार को पिंजरे में कैद कर लिया है। पार्क की रेस्क्यू टीम सुबह से विभागीय हाथी एवं एक्सपर्ट टीम की मदद से बाघिन को जंगल में ढूंढना शुरू कर दिया था, बाघिन के मिलने के बाद उसे ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया गया फिर पिंजरे में कैद कर वन्य जीव चिकित्सकों की निगरानी में विशेष वाहन से इनक्लोजर लाकर छोड़ दिया गया है।

रेस्क्यू की गई बाघिन को फिलहाल पार्क प्रबंधन ने इनक्लोजर में रखा है जहां एक्सपर्ट वन्य जीव चिकित्सक रोजाना उसके स्वभाव का अध्ययन करेंगे और अनुकूल पाए जाने पर जंगल में छोड़ेंगे। रेस्क्यू के दौरान उपसंचालक बी टी आर, सहायक संचालक धमोखर, सहायक संचालक ताला, वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, रेंजर धमोखर, रेस्क्यू प्रभारी रेंजर पतौर, रेस्क्यू टीम ओर धमोखर फील्ड स्टाफ मौजूद रहे।

Next Post

MP के 61% जिला उपभोक्ता आयोग में अध्यक्ष ही नहीं

Tue Apr 15 , 2025
जबलपुर: प्रदेश के 61 प्रतिशत जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्ष के पद रिक्त पड़े हैं। यह जानकारी स्वयं राज्य उपभोक्ता आयोग की वेबसाइट में दर्शायी गई है। जनवरी 2025 तक की स्थिति में 51 जिलों में से 31 में अध्यक्ष के पद रिक्त थे। वहीं नरसिंहपुर आदि में विगत चार […]

You May Like