नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, दिसंबर में होगी छठवीं में प्रवेश की परीक्षा

भोपाल। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा – 2026 के कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आवेदन ऑनलाइन उपलब्ध हैं. आवेदन के पात्र वे ही छात्र-छात्राएँ हैं जो शासकीय, अशासकीय, ईजीएस के कक्षा-5वीं में अध्ययनरत हैं. वे विद्यार्थी जिनका जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य हुआ हो. आवेदनकर्ता ने कक्षा तीसरी, चौथी, पाँचवीं में लगातार प्रत्येक पूर्ण सत्र में अध्ययन किया हो तथा एक ही कक्षा में पुनरावृत्ति न की हो. विद्यालय में छात्र, छात्राओं को शिक्षा, आवास, भोजन, यूनिफॉर्म, पाठ्य-पुस्तक एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ निःशुल्क प्रदान की जाती हैं. जिसके अतिरिक्त नवीन शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत छात्र, छात्राओं को कम्प्यूटर, इंटरनेट, स्मार्ट क्लास की सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं.

चयन परीक्षा 13 दिसम्बर 2025, शनिवार को आयोजित होगी। चयन परीक्षा के आवेदन केवल ऑनलाइन भरे जाएँगे। आवेदन की वेबसाइटें से आवेदन फॉर्म भरे जा सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़, भोपाल के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है.

 

Next Post

आंध्र प्रदेश के अन्नामैया में लॉरी पलटने से नौ लोगों की मौत, 12 घायल

Mon Jul 14 , 2025
अन्नामैया, 14 जुलाई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के अन्नामैया जिले के पुल्लमपेट मंडल में रेड्डीचेरुवु तटबंध पर रविवार रात आम से लदी एक लॉरी के पलटले से हुई दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पीड़ित तिरुपति जिले के चेट्टीगुंटा कॉलोनी […]

You May Like

मनोरंजन