आंध्र प्रदेश के अन्नामैया में लॉरी पलटने से नौ लोगों की मौत, 12 घायल

अन्नामैया, 14 जुलाई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के अन्नामैया जिले के पुल्लमपेट मंडल में रेड्डीचेरुवु तटबंध पर रविवार रात आम से लदी एक लॉरी के पलटले से हुई दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित तिरुपति जिले के चेट्टीगुंटा कॉलोनी के 21 खेतिहर मजदूरों के एक समूह का हिस्सा थे। वे आम तोड़ने के लिए राजमपेट मंडल के इसुकापल्ली गांव गए थे और उसी ट्रक में आम लेकर रेलवे कोडुरु बाज़ार लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, चालक का लॉरी का नियंत्रण खो गया और वह तटबंध पर पलट गई जिससे आमों के भारी बोझ के नीचे दबे मजदूर दब गए।

आठ लोगों की तत्काल मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घायलों को इलाज के लिए राजमपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

Next Post

हिन्दी लेखिका संघ: चुनाव में साधना गंगराडे बनीं अध्यक्ष

Mon Jul 14 , 2025
भोपाल। हिन्दी लेखिका संघ की साधारण सभा और आगामी त्रिवार्षिक कार्यकाल के लिए चुनाव हुआ. विश्व संवाद केंद्र में कार्यक्रम का समापन किया गया. इस अवसर पर सर्वसम्मति से डॉ. साधना गंगराडे का हिन्दी लेखिका संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में चुनाव हुआ. चुनाव प्रक्रिया को डॉ. राजश्री […]

You May Like