कमिश्नर ने आंगनवाड़ी केंद्र बरैनियां का किया निरीक्षण

सिंगरौली: नगर परिषद बरगवां में आयोजित जन विश्वास अभियान शिविर में शामिल होने आए रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह एवं प्रभारी कलेक्टर संघप्रिय ने ग्राम बरैनियां स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पोषण संबंधी गतिविधियों एवं अभिलेखों का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने आंगनवाड़ी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पोषण वाटिका, पोषण आहार, उपस्थिति पंजी, हाइट-वेट पंजी, दवाइयों की उपलब्धता पंजी तथा टीएचआर पंजी का अवलोकन किया। पंजियों का व्यवस्थित संधारण नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अभिलेखों को नियमित एवं व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में बच्चों की कम उपस्थिति पर भी नाराजगी जाहिर की। कमिश्नर ने निर्देशित किया कि केंद्र में टीएचआर प्राप्त होने की तिथि पंजी में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।

Next Post

विदिशा में सर्व समाज का उग्र प्रदर्शन, दो बैरिकेड तोड़ कलेक्ट्रेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

Sat Oct 24 , 2026
विदिशा। यूजीसी एक्ट रद्द करने, एससी-एसटी एक्ट में सुधार और आर्थिक आधार पर आरक्षण जैसी मांगों को लेकर सर्व समाज एकता मंच ने पैदल मार्च निकाला। तिलक चौक पर पुलिस की पानी की बौछार के बाद प्रदर्शनकारी भड़क गए और दो बैरिकेड तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए। बाद में […]

You May Like