एमआई शिशु मंदिर का 81वां स्थापना दिवस आज

ग्वालियर। एएमआई शिशु मंदिर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निहारिका कुलश्रेष्ठ ने पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष विद्यालय का 81वां स्थापना दिवस समारोह आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘सपनों की उड़ान – विकसित भारत 2047’ रखी गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन कर किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ ज्योति बिन्दल और विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं विजयाराजे एक्सीलेंस अवार्ड विजेता शंकर लाहा होंगे। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्ष प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया एवं महानआर्यमन सिंधिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

समारोह में चारों सदनों द्वारा तैयार बुलेटिन बोर्ड, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी और रोबोटिक्स प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। कला प्रदर्शनी में जूट आर्ट, सेरेमिक, फोक पेंटिंग, लिप्पन आर्ट और वॉल हैंगिंग सहित कई आकर्षक कृतियां होंगी। रोबोटिक्स के छात्रों ने स्मार्ट सोसायटी, फायर अलार्म, ऑटोमेटिक डोर लाइट और ट्रैफिक डिटेक्शन सिस्टम समेत 12 प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। इस दौरान कक्षा 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र, विषयवार टॉपर, बेस्ट अचीवर, स्पोर्ट्स पर्सन, टैलेंट व बेस्ट हाउस को सम्मानित किया जाएगा। माधव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट विजेता प्रियदर्शिनी हाउस को शील्ड दी जाएगी। वार्षिक पत्रिका एएमआई क्रॉनिकल्स का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के जजेस मनोज मिश्रा एवं मयूरी जैन होंगे। पत्रकारवार्ता में प्राचार्या श्रीमती निहारिका कुलश्रेष्ठ,उप प्राचार्या श्रीमती करुणा खरे,हेड मिस्ट्रेस श्रीमती ऋतु सभरवाल,प्रवक्ता डॉ. नगमा सिद्दीकी,मैगजीन एडिटर पूर्णिमा गांगेले,कार्डिनेटर गंगाधर कन्हेरे,ऑफिस इंचार्ज श्रीमती सीमा शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

Next Post

नरसिंहपुर में 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Sun Oct 11 , 2026
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 45 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि स्कूल भवन और विद्यार्थियों के लिए बस सेवा का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस विद्यालय में एक साथ […]

You May Like

Play sound