जबलपुर:कुंडम थाना अंतर्गत जैतपुरी गांव के पास गुरूवार दोपहर छोटा हाथी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। अब हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसा उस वक्त हुआ था जब सभी नव वर्ष पर पिकनिक मनाने पर्यटन स्थल जा रहे थे। युवक की मौत के बाद नव वर्ष की खुश्यिां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि हंसी खुशी घर से निकला उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।
जानकारी के मुताबिक छोटा हाथी क्रमांक एमपी 20 जीए 9127 में क्षमता से अधिक 20 लोग सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए खुदरी डैम जा रहे थे। गुरूवार दोपहर करीब एक बजे जैतपुरी गांव संता ढाबा के पास छोटा हाथ चालक ने ट्रक को ओवरटैक किया। इसी दौरान एक वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया था। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे सभी को कुंडम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था.
जहां से तीन लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था। हादसे में घायल अरबाज पिता शकील 22 वर्षीय निवासी मोतीनाला, बूढी खेरमाई की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि इकरा पिता अंसार अहमद 11 वर्ष, हुमैरा पिता अंसार अहमद 7 वर्ष, इरशाद अहमद पिता शकील अहमद 38 वर्ष, रहीशा बी 60 वर्ष, सना परवीन पिता शकील अहमद 15 वर्ष, अलकिया 18 वर्ष सभी निवासी रददी चौकी सगुप्ता परवीन पति अंसार अहमद 30 वर्ष निवासी गाजीनगर गोहलपुर समेत अन्य का इलाज जारी है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
