चंद्रिका ने जीता स्वर्ण, वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में भारत को मिले कुल पांच पदक

बैंकॉक, 15 मार्च, (वार्ता) चंद्रिका पुजारी ने महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करे हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में उज्बेकिस्तान की मार्दोनोवा नाजोकत को सर्वसम्मत फैसले से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया।

यूथ ओलंपिक की अलग-अलग भार श्रेणियों में हिस्सा लेते हुए भारत की अंडर-19 पुरुष और महिला टीमों ने मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन किया, और टीम के आधे सदस्य पदक जीतकर घर लौटे।

वर्ल्ड बॉक्सिंग के अध्यक्ष गेनाडी गोलोवकिन और बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह की मौजूदगी में बैंकॉक में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। तीन भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने वर्गों के फाइनल में पहुंचने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। गुंजन (48 किलोग्राम) इंग्लैंड की अपनी प्रतिद्वंद्वी से 5-0 से हार गईं, जबकि जॉयश्री देवी (54 किलोग्राम) ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन अमेरिका की मुक्केबाज से 4-1 से हार गईं। पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग में, एल. अंबेकर मीतेई को भी फाइनल मुकाबले में यूक्रेन के मुक्केबाज से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

इससे पहले टूर्नामेंट में, राधामणि लोंगजाम (57 किलोग्राम) ने कांस्य पदक जीता। वह सेमीफाइनल में यूक्रेन की येवानहेलिना पेत्रुक के खिलाफ कड़े मुक़ाबले के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं।

 

Next Post

सोमवार से इकाना स्टेडियम पर अभ्यास करेंगे एलएसजी के खिलाड़ी

Sun Mar 15 , 2026
लखनऊ, 15 मार्च (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का राजधानी लखनऊ में आगमन शुरू हो गया है। सोमवार से खिलाड़ी भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अभ्यास आरम्भ […]

You May Like