गुरु पूर्णिमा महोत्सव: नगर निगम ने 5 नए जल टैंकरों का किया शुभारंभ

खंडवा। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर शहर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। इसी क्रम में महापौर अमृता अमर यादव ने नवीन नगर निगम कार्यालय भवन में 5 नए पानी के टैंकरों का पूजन कर शुभारंभ किया।

महोत्सव के दौरान शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए इन टैंकरों का संचालन किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की असुविधा न हो।

टैंकरों के शुभारंभ के पश्चात महापौर ने कार्यक्रम में उपस्थित पार्षदों और जनप्रतिनिधियों को नए नगर निगम कार्यालय भवन का भ्रमण कराया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। भवन अवलोकन के बाद जनप्रतिनिधियों ने इस निर्माण कार्य के लिए महापौर को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य अनिल वर्मा, पार्षद वेद प्रकाश मालाकार, संतोष सारवान, कन्हैया वर्मा, सुनील जायसवाल, रोशनी गोलकर, डिंपल चौरसिया सहित अन्य पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष स्नेह पाराशर और नगर निगम के सहायक यंत्री व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

_____

Next Post

होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान

Mon Jul 27 , 2026
तेहरान, 27 जुलाई (वार्ता) ईरान ने सोमवार को कहा कि हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है और इस समुद्री मार्ग के प्रबंधन को लेकर ओमान के साथ सकारात्मक बातचीत जारी है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ईरान की तत्काल प्राथमिकता […]

You May Like