मुरैना में गोलीबारी में दो युवक घायल

मुरैना। मुरैना जिले में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार घायल युवकों की पहचान राहुल सिकरवार और निखिल तिवारी के रूप में हुई है। दोनों युवक मुरैना निवासी बताए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों युवक गर्ल्स स्कूल रोड पर कोचिंग से स्कूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिससे दोनों युवक गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है

.....

Next Post

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन ने शुरू किया "निवेशक सहायता" पोर्टल

Tue May 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 मई (वार्ता) देश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण में निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) ने “निवेशक सहायता” के नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल का मंगलवार को शुभारंभ किया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि सरकार विभिन्न रणनीतिक पहलों और नीतिगत हस्तक्षेपों के […]

You May Like