जिला चिकित्सालय में 30 दिनों से नही है एक्स-रे फिल्म

सिंगरौली : जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में पिछले एक महीने से एक्स-रे फिल्म नही है। जिसके चलते मेडिकल रिपोर्ट में फिल्म देने और मरीजो का एक्स-रे नही हो पा रहा है। मोबाईल के सहारे एक्स-रे का कामकाज चल रहा है।दरअसल जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं अभी भी नही टूटी हैं। जबकि जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि भी अस्पताल की व्यवस्था सुधारने का दावा करते आ रहे हैं और उनके दावे में कितना दम है, इससे बड़ा तत्कालीक उदाहरण और क्या हो सकता है।

दरअसल जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में करीब एक महीने से एक्स-रे फिल्म नही है, जिसके चलते एमएलसी कराने आने वाले मरीजो को परेशानियां उठानी पड़ रही है। यहां तक कि चिकित्सक भी रोजाना दर्जनों मरीजो को एक्स-रे के लिए लिखते हैं तो मरीज निजी एक्स-रे सेंटर का सहारा लेने के लिए विवश हैं। बताया जा रहा है कि बजट के अभाव में एक्स-रे फिल्म नही है। राज्य सरकार से एक्स-रे के लिए बजट ही नही मिल रहा है, जिसके चलते फिल्म की खरीदी नही हो पा रही है। बजट अभाव को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व यूथ जिलाध्यक्ष सूर्या द्विवेदी ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश सरकार की कलई खुल रही है।
इनका कहना
एक्स-रे फिल्म के लिए राज्य सरकार से बजट नही आया है। पत्राचार किया गया है। इमरजेंसी यानी मेडिकल के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।
डॉ. कल्पना रवि
सिविल सर्जन
जिला चिकित्सालय, बैढ़न

Next Post

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी पल्सर: व्यस्त हाइवे पर बाइक बनी आग का गोला, सूझबूझ से बची युवक की जान

Sat Jul 18 , 2026
सारंगपुर:नगर के व्यस्त इलाके भल्ला कालोनी के सामने पुराने नेशनल हाइवे पर चलती पल्सर मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई.बाइक से धुआं उठते ही कुछ ही क्षणों में आग की लपटें निकलने लगी. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक से छलांग लगा दी. जिससे उसकी जान बच गई. घटना […]

You May Like