हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव गुप्ता नेमा समाज गौरव अलंकार से सम्मानित

भोपाल: अखिल भारतीय नेमा वणिक समाज एवं नेमा युवक संघ जबलपुर द्वारा आयोजित नेमा गौरव अलंकरण समारोह में भोपाल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ एवं हमीदिया चिकित्सालय के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पण के लिए नेमा समाज गौरव अलंकार से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान नेमा समाज भोपाल के लिए गर्व और प्रतिष्ठा का विषय माना जा रहा है, जिससे समाज को एक सशक्त पहचान भी मिली है। आवश्यक चिकित्सकीय दायित्वों के चलते डॉ. गुप्ता समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, जिसके बाद नेमा समाज भोपाल के पदाधिकारियों ने उन्हें भोपाल में सम्मानित किया।

इस दौरान समाज के प्रति उनके योगदान और सेवाभाव के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में नेमा समाज भोपाल के संयोजक राकेश नेमा, सचिव नीतेश नेमा, उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, राजेन्द्र नेमा एवं मनोज नेमा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

भीषण गर्मी में आस्था की अनोखी मिसाल: साइकिल से चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पर निकले निखिल

Tue Apr 28 , 2026
सलामतपुर: जहां एक ओर 42 डिग्री तापमान में लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं, वहीं महाराष्ट्र के निखिल अपनी अटूट आस्था और संकल्प के साथ साइकिल से चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले हुए हैं। सोमवार शाम करीब 6 बजे रायसेन जिले के सलामतपुर पहुंचने पर […]

You May Like