संड्री आय में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में गैर-किराया और अन्य कोचिंग आय के जरिए राजस्व बढ़ाने में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। सितंबर में संड्री आय से 18 करोड़ 51 लाख रुपये और अन्य कोचिंग से 16 करोड़ 26 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। पिछले वर्ष सितंबर की तुलना में संड्री आय में 29.35 प्रतिशत और अन्य कोचिंग आय में 16.26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल से सितंबर तक संड्री आय 155 करोड़ 88 लाख रुपये पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 22.21 प्रतिशत अधिक है। वहीं, अन्य कोचिंग से 99 करोड़ 24 लाख रुपये की कमाई हुई, जिसमें 10.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। रेलवे इस बढ़ोतरी के लिए कैटरिंग, पार्किंग, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट, जन औषधि केंद्र, विज्ञापन, मल्टीपरपज स्टॉल और ट्रेनों में विनाइल रैपिंग जैसे गैर-किराया राजस्व के माध्यमों को बढ़ावा दे रहा है।

Next Post

जबलपुर मंडल ने चलाईं 384 अतिरिक्त ट्रेनें

Sun Oct 18 , 2026
जबलपुर। अक्टूबर के शुरुआती 17 दिनों में जबलपुर रेल मंडल ने नियमित ट्रेनों के अलावा 259 स्पेशल और 125 डायवर्टेड ट्रेनों का सफल परिचालन किया। एक से 17 अक्टूबर के बीच संचालित इन 384 ट्रेनों को दूसरे मंडलों से शुरू किया गया था या विभिन्न कारणों से जबलपुर मंडल के […]

You May Like