
भोपाल। मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों और उनके वाहन मालिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिक जुटे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाते हुए सरकार का ध्यान परिवहन व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। उन्होंने मांगों पर जल्द निर्णय लेने और समस्याओं का निराकरण करने की अपील की।
