ग्वालियर:मशरूम उत्पादन व समन्वित खेती की नई-नई तकनीकें सीखने के उद्देश्य से जिले के 30 किसानों का दल पाँच दिवसीय भ्रमण पर हिमाचल प्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्र सोलन के लिये रवाना हुआ।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया व प्रेम सिंह राजपूत ने मेला रोड स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र से हरी झण्डी दिखाकर किसानों के दल को हिमाचल प्रदेश के लिये रवाना किया। दल के रवाना होते समय कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर के प्रमुख डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, मलखान सिंह गहलोत व उदय कुमार आर्य भी मौजूद थे।
