घाटली की बेटी सोनिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव में निकला जश्न का जुलूस

इटारसी: गांव घाटली की सोनिया मेहतो ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोनिया ने बिहार के गया में 11 माह की कड़ी ट्रेनिंग पूरी की। उनके पिता अजय मेहतो खेती-बाड़ी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं और मात्र चार एकड़ भूमि के सहारे जीवनयापन करते हैं।

ग्वालियर से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सोनिया ने आर्मी की प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण की। जब वह इटारसी स्टेशन पहुंचीं, तो प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर परिजनों और रिश्तेदारों ने ढोल-नगाड़ों के बीच उनका स्वागत किया। दादी सुनीता चौधरी ने पोती को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।सोनिया ने बताया कि यह उपलब्धि उन्हें परिवार के सहयोग से मिली है। उन्होंने जिले की लड़कियों से कहा कि मजबूत इरादों और परिवार के साथ से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। स्टेशन से गांव घाटली तक उनका जुलूस खुले जीप में निकाला गया।

Next Post

मोदी ने एशिया कप में शानदार जीत के लिए हॉकी टीम को दी बधायी

Mon Sep 8 , 2025
नयी दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रविवार को बधायी दी। यह जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि भारत ने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है।श्री मोदी ने एक्स पर किये पोस्ट […]

You May Like